Education

दिपावली पर निबंध : Diwali Essay in Hindi

Diwali Essay in Hindi

दीपावली, जिसे हम अक्सर ‘दिवाली’ के नाम से जानते हैं, भारतीय सनातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और इसे “प्रकाश के त्योहार” के रूप में मनाने का सम्मान प्राप्त है। इसका मुख्य उद्देश्य अंधकार को दूर करना और प्रकाश को अपनाना है।

दीपावली सत्य की असत्य पर विजय का पर्व है. भगवान श्री राम ने रावण को मारकर लंका पर विजय प्राप्त कर ली, उसके बाद जब भगवान राम, देवी सीता व छोटे भाई के साथ अपनी नगरी अयोध्या  वापस लौटे तो वहाँ के निवासियों ने बडी संख्या में दीप जलाकर उनका स्वागत किया। इसलिए इस पर्व को दीपावली का नाम दिया गया। भारत में दीपावली त्यौहार प्रत्येक वर्ष बडे हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत के अलावा यह त्योहार अमेरिका व एशिया के अन्य देशों में मनाया जाने लगा है।

हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला दिवाली, भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख त्योहार है। यह एक ऐसा महोत्सव है जो प्रकाश की विजय का प्रतीक है और खुशियों के रंग भरता है।

दिवाली भारत के हर कोने में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार विभिन्न भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मनाया जाता है, जिसमें दीप जलाने, पटाखों का विस्फोट, घर की सजावट, और लोगों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान शामिल है। दिवाली का त्योहार हमें अपने जीवन में अच्छाई की राह पर चलने का संदेश देता है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि हमें सदा अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ना चाहिए। और सदैव सत्य का आचरण करना चाहिए।

दीपावली क्यों मनाई जाती है

दीपावली भगवान राम द्वारा लंका पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष में मनाई जाती है। इस दिन श्री राम राक्षसों के राजा रावण का वध करके अपने राज्य अयोध्या लौट आए थे। अयोध्या वासियों ने अपने राजा श्री राम, माता सीता व अनुज लक्ष्मण के स्वागत में संपूर्ण नगर में दीपक प्रज्वलित कर प्रकाश उत्सव मनाया था। इसलिए इस पर्व को दीपावली का नाम दिया गया। रावण का वध करके श्री राम ने बुराई का अंत किया था तथा सत्य की पुनर्स्थापना की थी।

दीपावली मनाने की परंपरा

दीपावली के त्योहार को विभिन्न धार्मिक और सामाजिक परंपराओं के साथ मनाया जाता है। निम्नलिखित हैं कुछ मुख्य परंपराएं:

दीप जलाना: दीपावली के दिन घरों में दीप जलाने की परंपरा का पालन किया जाता है। इस दिन सभी सनातनी लोग अपने घरों में मिट्टी के दीपक की पंक्ति बनाकर उन्हें प्रज्वलित करते है। इसे प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। 

घरों की सजावट: दीपावली के दिन घरों की सजावट करने की परंपरा है।सभी भारतीय सनातनी लोग दीपावली के अवसर पर अपने घरों, दुकानों आदि की साफ सफाई और रंग-पुताई करते है ताकि घरों में शुद्धता का निवास हो। इस दिन लोग रंगोली, फूलों की माला, और दीपकों के साथ घरों की सजावट करते है। बच्चे पटाखे फोडते है।

लक्ष्मी पूजा: लक्ष्मी जी धन की देवी है इसलिए दीपावली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। यह माना जाता है कि दीपावली की रात माँ लक्ष्मी घर आती हैं और धन और समृद्धि का वरदान देती हैं। दिवाली में धनतेरस के दिन लोग सोने चांदी के आभूषण व बर्तन खरीदते है।

मिठाई और उपहार: इस दिन दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच मिठाई और उपहार बांटे जाते हैं। लोग अपने मित्रों व रिश्तेदारों के निवास स्थान पर मिलने जाते है और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते है।

दीपावली की महत्व

दीपावली के त्योहार का महत्व हमारे जीवन में कई तरीकों से दिखाई देता है। दीपावली खुशियों के त्योहार के रूप में मनाई जाती है, यह हमें सिखाता है कि भगवान राम की तरह हमें हमें अपने माता पिता की आज्ञा का सदैव पालन करना चाहिए। इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं। यह त्योहार लोगों के बीच आपसी सद्भाव और प्रेम बढ़ाने का एक महान अवसर प्रदान करता है। दीपावली हमें हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं की याद दिलाती है, यह धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है और बुराई के अंत का त्योहार है। दीवाली का त्योहार हमे सत्य को धारण करने की शिक्षा, मर्यादा में रहना व बड़ों के प्रति सम्मान की प्रेरणा देता है।

दीपावली मनाने के तरीके

दीपावली को मनाने के अनेक तरीके हैं, लेकिन यहां हम कुछ सामान्य तरीकों पर चर्चा करेंगे

सत्य का पालन करे: दीपावली से हमें यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम लोग सदैव सत्य के मार्ग पर चले, ताकि समाज में बुराई का अंत किया जा सके।

दीप जलाएं: घरों के चारों ओर दीपक जलाकर अंधकार को दूर करें और प्रकाश का स्वागत करें।

लक्ष्मी पूजा करें: धन और समृद्धि की देवी, माता लक्ष्मी की पूजा करें। ताकि घर में सुख समृद्धि आये।

उपहार दें: अपने प्रियजनों को उपहार देकर खुशियाँ बाँटें। मित्रों व सगे सम्बन्धियों के घर जाकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दे ताकि आपस में भाईचारा बढ़ सके।

दीपावली के इस पावन अवसर पर, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम खुशियाँ बाँटें और प्रेम व सद्भाव बढ़ाएं। भगवान राम की तरह सत्य का आचरण करे और बुराई का अंत करने में सदैव तत्पर रहे। दीपावली के इस पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

post-image
Business

Digital Marketer Kaise Bane : डिजिटल मार्केटिंग में करियर

Digital Marketer बनने के लिए आपको कंटेंट राइटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन, गूगल एडवर्ड्स, सोशल मीडिया मार्केटिंग...