इस पोस्ट में Ayushman Bharat Digital Mission Hindi पाठके के लिए पीएम मोदी की इस स्वास्थय योजना की जानकारी और लाभ बताये गये है।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन- 2021
- यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया मिशन का स्वास्थ्य सेवा प्रोजेक्ट है।
- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एक ऑनलाइन स्वास्थ्य पोर्टल है। इसके द्वारा एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी उपलब्ध करायी जाती है। जिसके माध्यम से लोग देश के किसी भी हिस्से से स्वास्थ्य सेवाओं का पूर्णतः लाभ प्राप्त कर सकते है।
- यह नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन से जुड़ी स्वास्थ्य योजना है। इस योजना की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी जी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले की प्राचीर से की थी। 6 केंद्र शासित प्रदेशों के साथ इस मिशन के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई।
- यह एक पेपरलेस स्वास्थ्य सरकारी योजना है। जिसमें सारा कार्य ऑनलाइन सेवाओं के द्वारा संचालित होगा।
- भारत देश के कई हजारो अस्पतालों को डिजिटल माध्यम से इस योजना से जोडा गया है।
- यह डिजिटल हेल्थ अकाउंट द्वारा लाभार्थी के पिछले सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड(मेडिकल हिस्ट्री) डाटा को सुरक्षित रूप से संग्रहीत करता है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम के जरिये वितरित किया जाता है।
- इसके अन्तर्गत आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ, आयुष एवं अन्य उपचार पद्धितियाँ भी सम्मिलित है।
- यूनिक हेल्थ आईडी के द्वारा लोग अन्य स्वास्थ्य सेवाओं जैसे- PMJAY, NIKSHAY, RBSK, NHM से जुड सकते है।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य सभी स्वास्थ्य सेवाओं को भारत देश के प्रत्येक नागरिक तक सरलता से पहुँचना है। सभी देशवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके इसलिए इस योजना को ऑनलाइन इंटरनेट तकनीक से जोडा गया है। ऐसा करने से दूर क्षेत्र के लोग भी मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे स्वास्थ्य फैसिलिटी से जुड सकते है। गरीब वर्ग के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी है।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लाभ
- डिजिटल आयुष्मान भारत मिशन देश के सभी स्वास्थ्य प्रोफेशन्स और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है ताकि, देश की जनता डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग कर सकें।
- इसका मुख्य लाभ यह है कि रोगी की फिजिकल अनुपस्थिति होने पर भी डिजिटल तकनीक माध्यम से उपचार संभव है।
- डिजिटल आयुष्मान योजना से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अपने पुराने स्वास्थ्य रिकार्ड की जानकारी जब चाहे किसी भी समय, किसी भी स्थान से जान सकता है, और उसका उपयोग कर सकता है।
- डिजिटल आयुष्मान योजना देश के छोटे- बड़े सभी प्रकार के निवास स्थान पर हेल्थ सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है। रिमोट(दूर) क्षेत्रों के लोग आसानी से घर बैठे स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ उठा सकते है।
- इसमें योजना में डिजिटल सूचियां बनाई गई है, जिसमें अस्पताल,फार्मेसी, डॉक्टर, स्वास्थ्य केन्द्र और जरूरी लोगो को शामिल किया जाता है।
- इस योजना से लाभार्थी किसी भी जगह के चिकित्सक की जानकारी ले सकते है।
- टेलीफोन के माध्यम से डॉक्टर से बीमारी पर परामर्श, जानकारी और उपचार की सुविधा ले सकते है। इससे जानकारी का डिजिटल रिकार्ड भी बन जाता है, जिसे लाभार्थी किसी अन्य डॉक्टर से साझा कर सकता है।
- ऑनलाइन स्वास्थ्य डाटा के द्वारा व्यक्ति कोई भी जानकारी अथवा चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकता है। इससे दूसरे लोगों पर निर्भरता से छुटकारा मिलता है।
- डॉक्टर से अपॉइंटमेंट और लम्बी लाइन में खडे होकर पर्ची बनवाने से छुटकारा मिलता है।
- स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के नये अवसर प्रदान करता है।
- देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के इलाज में बड़ी भूमिका निभायेगा।
क्या लाभार्थी के हेल्थ रिकार्ड गोपनीय रहते है?
जी हाँ, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में लाभार्थी के सभी हेल्थ रिकार्ड डाटा गोपनीय रहता है।
हेल्थ आईडी रजिस्ट्रेशन आवेदन कैसे करें?
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन यूनिक हेल्थ कार्ड आईडी बनाने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट(healthid.ndhm.gov.in) पर जा कर Generate Id पर क्लिक करे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरे।
रेजिस्ट्रेशन वेबसाइट- यहाँ क्लिक करे